काश अगर....
काश अगर....
काश अगर कोई सुन लेता
गिरिजा गुरुद्वारे की बात
बम्म धमाके नहीं गूंजते
मंदिर मस्जिद में दिन रात
मंदिर की घंटी दिला रही
भजन कीर्तन की यादें
मस्जिद की नमाज कर रही
अल्लाह से अपनी फरियादें
गीता हमको कर्म सिखाती
गुरुग्रंथ से मिलता ज्ञान
सदा सत्य पर चलो साथियों
सबक सिखाती सदा कुरान
सबसे बड़ा धर्म परसेवा
यह है सब धर्मों की जान
जो इसको अपना लेता है
वह कहलाता श्रेष्ठ महान।
