STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Romance

3  

Kawaljeet GILL

Romance

कांटो पर जब तक ना...

कांटो पर जब तक ना...

1 min
305

कांटो पर जब तक ना चलेंगे हम मोहब्बत परवान ना होगी,

फूलो पर चलना हर किसी की किस्मत नही होती,

मिलती नही मोहब्बत हर किसी को आसानी से,

बहुत से पापड़ बेलने पड़ते है मोहब्बत की राहों पे,

ये रास्ते है मोहब्बत के जरा संभल संभल के चलो,

सिर्फ मुस्कुराटते ही नही मिलती गम भी मिलते है.

आसान राहो पर हर कोई खुशी खुशी चल लेता है,

जब हो रास्ते टेड़े मेढे तब ही मुश्किलो से सामना होता है,

मुश्किलो से ना जो घबरा जाए वो ही जीत जाता है,

जो डर के बैठ जाता है वो मंजिलो से भटक जाता है,

ये रास्ते है मोहब्बत के जरा संभल संभल के चलो,

सिर्फ मुस्कुराटते ही नही मिलती गम भी मिलते है...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance