STORYMIRROR

Praveen Gola

Romance

4  

Praveen Gola

Romance

फिर तेरी याद ने

फिर तेरी याद ने

1 min
265

फिर तेरी याद ने,

इस दिल को धड़का दिया,

हाथों ने संदेश भेज,

ये किस्सा सुना दिया।


तू देखे ना देखे संदेश हमारा,

बस यादों में है चेहरा तुम्हारा,

दिल ने अजीब सा,

तार एक झंकार दिया,

फिर तेरी याद ने,

इस दिल को धड़का दिया।


बैठे ही बैठे तेरी तड़प ऐसी जागी,

ये धड़कन निकल के बड़ी तेज भागी,

अरमानों को मेरे .....इसने फिर से जगा दिया,

फिर तेरी याद ने,

इस दिल को धड़का दिया।


जो काम था हाथों में वो वहीं छूटा,

तेरी यादों में दिल कहीं टूटा,

एक संदेश पाने का .....चसका जगा दिया,

फिर तेरी याद ने,

इस दिल को धड़का दिया।


दिल से दिल की जब बातें होंगी,

कितनी लम्बी तब रातें होंगी,

ये सपना सोच ....इन आँखों को चमका दिया,

फिर तेरी याद ने,

इस दिल को धड़का दिया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance