STORYMIRROR

Ruchi Chhabra

Inspirational

3  

Ruchi Chhabra

Inspirational

कामयाबी एक सफ़र

कामयाबी एक सफ़र

1 min
774

ये मील का पत्थर है जो

मंज़िल सा हो रहा प्रतीत

रुकना नहीं बढ़ता ही जा

गाते हुए खुशी के गीत


मंज़िल तो एक पड़ाव है

विश्राम कर और जोश भर

उत्साह से हो अग्रसर

थम जाएं तो बन जाएंगे घटना अतीत

आशीष का जो संग हो


मेहनत का भरा रंग हो

कठिनाई भी झुक

कर कर उठे नमन

ऐसी हमारी जीत हो


आओ वचन दे खुद को हम

जो प्राप्त की हमने अभी

एक पल की हो वो क्या विजय

विजय तो वो जो रीत हो

विजय तो वो जो रीत हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational