STORYMIRROR

Pranshu Harshotpal

Inspirational

3  

Pranshu Harshotpal

Inspirational

माँ - बाप

माँ - बाप

1 min
250

जय जय जय माँ -बाप

जय जय माँ -बाबा

तुम्हरे शरण है

बेटा तुम्हारा

कितना भी टूटा

कितना भी हारा

तुम्हरी नज़र में

सबसे है प्यारा

जय देव जय देव


तुम्हरे कदम में

दुनिया हमारी

सब मिल जावे

तुम जो पुकारो

ये खुशी, ताकत

शोहरत हमारी

तुमने ही जन्मा

तुम्हीं बस जानो

जय देव जय देव


रोए जो शामों सुबह

दिन रतिया

तुम्हारे सीने पर

जो सिर रखिया

प्यारी सी लोरी

और तुम्हारी सूरतिया

हमको सिखावे

तुम्हारी हर बतिया

जय देव जय देव


डांट तुम्हारी

जीवन दिखलाती

बेखौफ मजबूत

इंसान बनाती

जो जो हैं माँ गे

तुम सब हो लाती

तुम्हारे संग जीना

हाँ !! तुम्हारे संग जीना

उमर ये सारी

जय देव जय देव


तुम्हीं हो ये दुनिया, ये जहां तुम्हीं हो

तुम्हीं हो सच और ख़ुदा तुम्हीं हो

तुम्हीं हो धड़कन ये नब्ज तुम्हीं हो

तुम्हीं शुरुआत और अंत तुम्हीं हो

तुम्हरे हाथ जो कोई खावे

बचपन सुखमय , ज़िंदा पावे

रोटी तुमसे, सांसें तुमसे

घर, गृहस्थी, जीवन पावे


तुमसे आशीष यकीन बस तुम पर

तुम्हारे पास हो तो काहे का डर

जिन जिन बालक ने तुम को छोड़ा

नाश हो जावे, सहे वो पीड़ा

मम्मी-पापा, माँ -बाबा,

अब्बा-अम्मी हरे हरे

जय माता, जय पिता,

अन्नदाता हरे हरे


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational