STORYMIRROR

Jyoti Naresh Bhavnani

Inspirational

4  

Jyoti Naresh Bhavnani

Inspirational

ज्यादा स्वतंत्रता अच्छी नहीं है

ज्यादा स्वतंत्रता अच्छी नहीं है

1 min
375


ज्यादा स्वतंत्रता अच्छी नहीं है,

ज्यादा आधुनिकता अच्छी नहीं है,

अपनी सभ्यता और संस्कृति को भुलाना, 

ये बात बिलकुल अच्छी नहीं है।


बदल गया है आज का ज़माना,

मानवीय मूल्यों का रहा नहीं है ठिकाना,

अपने तौर तरीकों को यूं बदलना,

ये बात बिलकुल अच्छी नहीं है।


माना कि बच्चे हो गए है बड़े ही,

ले सकते हैं अपने निर्णय खुद ही,

पर हर एक बात में स्वतंत्रता उनको देना,

ये बात बिलकुल अच्छी नहीं है।


नहीं जानते हैं बच्चे मर्यादा में रहना,

नहीं मानते हैं वो किसी का भी कहना,

उनकी हर एक ज़िद्द को पूरा करना,

ये बात बिलकुल अच्छी नहीं है।


आ गया है फैशन का ज़माना,

कपड़ों का आज रहा नहीं है ठिकाना,

अपनी भारतीय पोशाकों का तिरस्कार करना,

ये बात बिलकुल अच्छी नहीं है।


स्वतंत्रता के साथ थोड़ा बंधन है ज़रूरी,

आधुनिकता हो हद के अंदर है ये ज़रूरी,

मर्यादा का आज यूं उल्लघंन करना,

ये बात बिलकुल अच्छी नहीं है।




Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational