STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Inspirational

4  

Arunima Bahadur

Inspirational

जय गुरुदेव

जय गुरुदेव

1 min
234

जय गुरुदेव,जय जय गुरुदेव।

तुम हो देवो के भी देव, जय गुरुदेव,जय जय गुरुदेव।


कभी ज्ञान की धारा बन, कभी अंतस प्रेरणा बन।

देते हो अनगिनत संदेश,धारण कर कितने वेश।।

जय गुरुदेव,जय जय गुरुदेव।।


कभी लगते हो सखा हमारे, कभी पिता सम तुम रूप धारे।

अनगिनत रूपो में बन प्रेरणा, देते कितने दिव्य संदेश।

जय गुरुदेव जय जय गुरुदेव।


हर कण में तुम समाए, जीने की तुम कला हमे दिखाए।

हर पल हर पल संग संग चलते, कितना भव्य तुम्हारा वेश।।

जय गुरुदेव,जय जय गुरुदेव।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational