STORYMIRROR

Kamal Purohit

Inspirational

3  

Kamal Purohit

Inspirational

जरूरी है

जरूरी है

1 min
181

हक़ीकत से सभी को रूबरू होना जरूरी है

अगर पाने की हो ख़्वाहिश तो कुछ खोना जरूरी है।


कभी ये जिंदगी ही फाड़ देती तन के कपड़े भी

कि रिश्तों की सिलाई से उन्हें पोना जरूरी है।


ज़माने वाले तन की मैल को बस धो रहे देखो

दिलों की मैल को भी तो यहाँ धोना जरूरी है।


मुहब्बत एकतरफा तो हज़ारों होती रहती है

सुना है दोस्ताना दो तरफ होना जरूरी है।


नहीं अहसास पाएंगे ग़मो के बिन खुशी का हम

खुशी के साथ ग़म का बोझ भी ढोना जरूरी है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational