STORYMIRROR

मिली साहा

Abstract

4  

मिली साहा

Abstract

जन्मदिन

जन्मदिन

1 min
347

आज जन्मदिन के इस अवसर पे तुम्हें देती हूँ दुआएं,

हर पल खुशियाँ मिले जीवन में, आए न कभी बलाएं,


हो जाए दिन ये रोशन तुम्हारा हर लम्हा खुशगवार हो,

मिले सबका प्यार तुम्हें, जीवन में खुशियाँ बेशुमार हो,


ग़म तुम्हें छू ना पाए,खिलखिलाता हो तुम्हारा संसार,

मेरा आशीष है तुमको मिले जीवन में बहार ही बहार,


मुस्कुराहट के बुलबुले बनते रहे सर्वदा यही है अरमान,

खिलते फूलों की सुगंध सा सुगंधित हो तुम्हारा जहान,


निर्झर झरने सी बहती रहो चेहरे की चमक न हो कम,

भविष्य उज्जवल हो तुम्हारा, नेक राह पे चलो हरदम,


करना तुम बड़ों का आदर सदा उनका आशीर्वाद मिले,

जिस राह पर तुम चल दो, वहां बस फूल ही फूल खिले,


स्वस्थ, सुखमय हो जीवन तुम्हारा, ग़म छू भी ना पाए,

उत्कर्ष हो नाम तुम्हारा,आसमान की बुलंदियों को छुए,


जीवन में मिले भरपूर सफलता, हर सपना साकार हो,

सफलता तुम्हारे कदम चूमे, खुशियों से भरा संसार हो,


कदम न डगमगाए कभी जीवनपथ पे आगे बढ़ते रहो,

ईश्वर सदा रहे साथ तुम्हारे, तुम हर बाधा को पार करो,


जन्मदिन का ये खूबसूरत लम्हा,यह क्षण आए बार बार,

होठों पर सदा मुस्कान हो जीवन में खुशियाँ मिले अपार।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract