STORYMIRROR

Sarbani Daripa

Inspirational

4  

Sarbani Daripa

Inspirational

जंग अभी जारी है!

जंग अभी जारी है!

1 min
355

क्या आप को भी ?

हां भाई मुझे भी

हर शहर हर गांव

हर गली में भारी है

हां भाई जंग अभी जारी है


कब सोचा था एक जंग ऐसी भी होगी

जिंदगी और मौत बस

आंकड़ों की कहानी होगी


आप कोविड मरीज संख्या

 दस लाख तैंतीस है

और मैं दस लाख चौंतीस


जीने मरने की गिनती जारी है 

कोविड बस अब आंकड़ों की कहानी है


मैं डॉक्टर

मेरी बूढ़ी मां आज वेन्टीलेटर पर

सहमी सी आंखें उसकी ढूंढे मेरा कर

मैं बेवश आज ˈक्‍वॉरन्‌टीन्‌ पर 


मैं भी भाई कुछ आपके जैसा

महीनों से घर नहीं लौटा


पर हौसला न खोना

हमें हैं जीतना


जिंदगी कसम तुम्हारी है

हां जंग अभी जारी है

हां भाई जंग अभी जारी है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational