STORYMIRROR

Sheetal Raghav

Inspirational

4  

Sheetal Raghav

Inspirational

जिंदगी

जिंदगी

2 mins
447

रोते रोते नहीं कटते रस्ते,

जिंदगी रोते नहीं कटती,

खुशियों से दामन चाहे हो खाली, 

जिंदगी फिर भी नहीं रुकती। 


रोते रोते नहीं कटते, 

रस्ते जिंदगी रोते नहीं कटती,

खुशियों से दामन चाहे  हो खाली, 

जिंदगी फिर भी नहीं रुकती। 


रूठ जाने पर भी, दिलबर मिला करते हैं,

प्यार की हसरत लेकर, दिल फिर से हंसा करते हैं,

प्यार अगर सच्चा हो तो, बिछड़े दिल फिर मिल जाते हैं,

प्यार अगर सच्चा हो तो, बिछड़े दिल फिर मिल जाते हैं।


रोते रोते नहीं कटते रस्ते,

जिंदगी रोते नहीं कटती,

खुशियों से दामन चाहे हो खाली 

जिंदगी फिर भी नहीं रुकती। 


गम के बादल आए आकर, फिर से हट जाते हैं।

तपती धूप के आगे, गम ज्यादा नहीं टिक पाते,

साथ अगर दे दो तुम हम फिर से जीत है पाते,

प्यार की राहों पर हम, गीत मिलन के हैं, गाते ।


रोते रोते नहीं कटते रस्ते, 

जिंदगी रोते नहीं कटती,

खुशियों से दामन चाहे हो खाली, 

जिंदगी फिर भी नहीं रुकती


खिलती कलियों का मौसम फिर से आ जाएगा, 

आज अगर पतझड़ है तो, फिर सावन कल आएगा, 

लहरा के आएंगे फूल सावन जब बरसेंगे, 

खुशियों फिर से लहराएंगीं जब हम तुम मिल जाएंगे।


रोते रोते नहीं कटते रस्ते,

जिंदगी रोते नहीं कटती,

खुशियों से दामन चाहे हो खाली,

जिंदगी फिर भी नहीं रुकती। 


गुलदस्ते में माना फूल ही सजा करते हैं,

कांटे गम के चुनकर कब पास रखा करते हैं,

वैसे ही दिलबर भी पास सदा रहते हैं,

थोड़े गम के बादल, 

थोड़ी है खुशियां भी 

हम सब साथ रहे तो सावन झूम के आते हैं।


रोते रोते नहीं कटते रस्ते, 

जिंदगी रोते नहीं कटती,

खुशियों से दामन चाहे हो खाली, 

जिंदगी फिर भी नहीं रुकती। 


रोते रोते नहीं कटते रस्ते, 

जिंदगी रोते नहीं कटती,

खुशियों से दामन चाहे हो खाली, 

जिंदगी फिर भी नहीं रुकती। 


फिल्म - खून भरी मांग ।


बोल - हंसते-हंसते कट जाए, रस्ते जिंदगी यूं ही चलती रहे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational