STORYMIRROR

Sheetal Raghav

Abstract Inspirational Children

4  

Sheetal Raghav

Abstract Inspirational Children

पिता

पिता

1 min
373

पिता, 

एक उम्मीद, 

एक एहसास,

दिल में उठी, 

एक आस है,


जो, 

प्यार का, 

दरिया और, 

जिसके मन में, 

प्यार का सागर,

अपार है,


परिवार को, 

देता हिम्मत, 

और जीत लेता,

अपनों का, 

विश्वास है, 



बाहर से, 

सख्त कितना भी, 

दिखाई दे,

नरम दिल, 

दरिया, 

उसके पास है,


दर्द का, 

भंडार,

दफन

उसके दिल में

मर्म और,

दफन कई राज है 


पिता, 

संघर्ष, 

पिता, 

ज्ञान की, 

प्रतिमूर्ति है, 


संघर्ष में, 

उठी,

आंधियों में, 

होसलों, 

की दीवार है, 


पिता, 

बचपन को, 

खुश, 

कर देने वाला, 

सबसे प्यारा,

खिलौना है, 


नींद, 

लगे तो, 

पिता, 

एक

नर्म दिल,

बिछौना है,


पिता, 

सारथी है, 

जिम्मेदारियों का, 

हक दिलाता, 

महारथी भी है,


हम,

बच्चे,

जिसकी, 

जान है, 

वह हर बच्चे की, 

पहचान है,


पिता

जिनके करीब है, 

वह दुनिया में

सबसे, 

अमीर है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract