STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Abstract Inspirational

4  

Kawaljeet GILL

Abstract Inspirational

जिंदगी ने एक ख्वाब देखा

जिंदगी ने एक ख्वाब देखा

1 min
288

 जिंदगी ने ख्वाब देखा तेरे संग हर पल हर घड़ी गुजारने का,

तेरे हाथों में हाथ हो तेरा मेरा साथ हो

वक्त वही थम जाए और जिंदगी गुजर जाए,

 वो ख्वाब जो देखे आंखों ने सच हो जाए जिंदगी खुशी खुशी गुजर जाये ।


जानते है हम कि हर ख्वाब पूरा हो जाये ये मुमकिन तो नहीं,

ईश्वर से हर पल इसी ख्वाब को पूरा करने की दुआ मांगते है,

तेरे संग तेरे साथ रहने से हम खुद को दूर नहीं रख सकते,

तेरा साथ है इतना प्यार उसके लिए हर पल रब से लड़ लेते है,


काश हमारा ये ख्वाब पूरा हो जाये तो और कोई ख्वाब नहीं देखेंगे,

तेरे साथ जिंदगी गुजर जाए तो और नहीं कुछ मांगेंगे,

एक ये दुआ कबूल हो जाये साथ जन्म का बंधन जुड़ जाए,

तो हर दुआ हमारी हर ख्वाब पूरा हो जाएगा ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract