STORYMIRROR

ritesh deo

Inspirational

4  

ritesh deo

Inspirational

जिंदगी का सफर

जिंदगी का सफर

1 min
394

जिंदगी का सफर...

आभूषणों से सजाने से लेकर, 

आभूषणों के उतारे जाने तक!

रोते हुए संसार मे आने से लेकर, 

संसार से रुलाते हुए जाने तक।


जिंदगी का सफर...

खुद की परवाह करवाये जाने से लेकर, 

औरों की परवाह किये जाने तक,

किसी के जीवन मे आनन्द बनने से लेकर, 

आनन्द के छिन जाने तक।


जिंदगी का सफर....

लकड़ियों से खेलने से लेकर, 

लकड़ियों में जलाए जाने तक,

बच्चे में मिट्टी में खेलने से लेकर, 

वजूद के मिट्टी में मिल जाने तक।


जिंदगी का सफर....

माँ के स्तनपान से लेकर, 

आखिरी शहद और गंगाजल के पान तक,

चंदन के तिलक से लेकर, 

मुख पर चंदन रखकर शरीर के दहन तक।


जिन्दगी का सफर.....

अपने लिए जीने से लेकर, 

औरों के लिए जीने तक,

खेल के मैदान से लेकर,

आखिरी पड़ाव शमशान तक!


जिंदगी का सफर......

गुजरते वक़्त के साथ, 

रिश्तों के बनाने से लेकर,

आखिरी सांस पे, 

हर रिश्ते को छोड़ जाने तक!!

बस इतना ही तो है....

जिंदगी का सफर!!"



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational