STORYMIRROR

S N Sharma

Abstract Inspirational

3  

S N Sharma

Abstract Inspirational

जिंदगी का मजा लो

जिंदगी का मजा लो

1 min
141

जिंदगी एक

तीर्थ यात्रा सा सफर है

जिसमें कितने लोग

आप से आगे हैं

कितने ही लोग

आपसे पीछे हैं

कितना ही दौड़ लो

कुछ सौ

लोगों से आगे निकल जाओगे

पर फिर भी

आपसे आगे भी सैकड़ों लोग होंगे

कितने ही रुक जाओ

आगे निकलने वाले

कुछ आगे निकल जाएंगे

पर फिर भी

आपके पीछे हजारों लोग होंगे

इसलिए जहां हो

वहां खुश रहो

जिंदगी का मजा लो

और जीवन यात्रा जारी रखो।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract