STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

जिंदगी एक रंगमंच

जिंदगी एक रंगमंच

1 min
332

जिंदगी एक रंगमंच है 

हर व्यक्ति है अभिनय कर्ता 

पटकथा लिखी भगवान ने

व्यक्ति है अभिनय करता।


कभी खुशी-कभी गम

हर व्यक्ति को यहां मिलता

जिंदगी एक रंगमंच है 

हर व्यक्ति है अभिनय कर्ता।


कब क्या हो जाए जीवन में

यह कोई नहीं कह सकता

बिना उसकी रजा के यहां

इक पत्ता भी नहीं हिल सकता।


जब तक सांसे हैं तन में 

हर व्यक्ति है अभिनय करता

सांसें रूकती जिस क्षण 

अभिनय खत्म है करता।


जिंदगी एक रंगमंच है 

हर व्यक्ति है अभिनय कर्ता

कब क्या हो जाए जीवन में 

यह कोई नहीं कह सकता।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational