जिंदगी भर रहूं मैं तेरे साथ में।
जिंदगी भर रहूं मैं तेरे साथ में।
जिंदगी भर रहूं मैं तेरे साथ में।
हाथ मेरा रहे तेरे ही हाथ में।
मुझको सावन की बूंदों ने महका दिया।
बूंद ऐसी गिरी पहली बरसात में।
बस गए दिल में पहली मुलाकात में।
चांद मुझको लगी चांदनी रात में।
कैसे भूलोगे तुम वस्ल की रात को।
हाथ तुमने दिया था मेरे हाथ में ।
क्या बताऊं तुम्हें आज क्या बात है।
आपकी मेहरबानी हसीं रात है।
मेरे छाते में तुम आ गए इसलिए।
लग रही खूबसूरत ये बरसात है।

