STORYMIRROR

Neha Tripathi

Children

4  

Neha Tripathi

Children

जीवन

जीवन

1 min
304

जीवन की राहों में 

यह किस्सा बड़ा अजीब था

छोटी सी उम्र में 

वह तजुर्बे के बहुत करीब था


घर की बागडोर में भूल गया वह अपनी खुशियां

जीवन रूपी पतंग में बांध उसने उड़ा दिए अपने सपने

देखे घर वो

या देखे घर की जिमेदारियाँ

छोटी सी उम्र में वह बहुत बड़ा हो गया

देखो एक छोटा बच्चा


घर की खुशियों के लिए

अपने पैरों पर खड़ा हो गया

बोझ तो उसने दुःख का ढोया था

पिता को जो उसने कच्ची उम्र में खोया था

जीवन मे जो उसके अंधकार आया


वह ना किसी को बतलाता 

छोटे भाई- बहनों को हमेशा रात में पढ़ाता था

उन्हें वह अफसर बनाना चाहता था


मेहनत कर उसने सभी को पढ़ाया था

तभी जा के उसका मान भाई-बहनों ने बढ़ाया था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children