STORYMIRROR

Neha Tripathi

Others

4  

Neha Tripathi

Others

क़ैद है कुछ यादें

क़ैद है कुछ यादें

1 min
385

कैद है कुछ यादें 

तमाम तस्वीरों में

जो देख रही है मुझे

प्रश्नवाचक नजरों से


क्या वही हो तुम?

जो इतना खिलखिलाती थी

मुस्कुराने का मौका जो न कभी छोड़ पाती थी

क्या हुआ जो तुम मायूस हो गयी

नराज हो मुझसे जो मुझसे यु दूर हो गयी


कैद कर के मुझे यादों में 

तुम मुझे भूल गयी हो

तस्वीरों में मुझे सिर्फ कैद करती हो

क्या असल जिंदगी में हँसने से डरती हो


मुझे सिर्फ दिखावे के लिए कैद न करो

हमेशा यू खुल कर हँसो

तस्वीर को यादो का बहाना न बनाओ

ज़िंदगी बड़ी है कुछ तस्वीरे अपने अच्छे कर्मों से लोगो के दिमाग मे लगाओ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन