STORYMIRROR

Neha Tripathi

Others

3  

Neha Tripathi

Others

अयोध्या नगरी प्यारी

अयोध्या नगरी प्यारी

1 min
166

आज अयोध्या नगरी प्यारा लागे

अयोध्या वासी नाचन लागे हो

आज अयोध्या नगरी प्यारा लागे हो

माँ कौशल्या के हुए है ललना

माँ कौशल्या लुटाए है कंगना

राजा दशरथ बजवाये है बजनवा हो


रानी आये है लेने ललना

राजा दशरथ लुटाए है हीरा-मोती गहना

देखो झूम उठे है महलिया 


ललना की मुस्कान बड़ी प्यारी

रानी हुई है मतवारी

काले नैनो से निहारे है अंगना 

गोदी बाबा के जा कर करे अठखेली

मन मोहे चाल थोड़ी-थोड़ी


अयोध्या के राजा भी उनसे हारे

ललना के पीछे वो भी भागे है

मइया खिलाये है हाथों से अपने हलवा पूरी

ललना की माँगे हो सब पूरी हो

आज अयोध्या नगरी प्यारी लागे.....



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन