STORYMIRROR

Suresh Sachan Patel

Inspirational

4  

Suresh Sachan Patel

Inspirational

जीवन

जीवन

1 min
363


  


सुंदर सुरभित खुशियों से भरा।

जहाॅ॑ न हो दुख की छाॅ॑व जरा।

ऐसा अतुलित प्यारा हो जीवन।

जहाॅ॑ रमता हो अपना तन मन।


जहाॅ॑ गीत प्यार के गायें हम।

जहाॅ॑ खुशियों के फूल बरसायें हम।

द्वेष भाव न बैर दोष कहीं हो।

मन में भरा प्रेम उल्लास सही हो।


जहाॅ॑ हवा में भी संगीत भरा हो।

जहाॅ॑ कल कल करती नदियों में नीर भरा हो।

हो जीवन में खुशियों का कलरव।

हो मन में जोश भरा अभिनव।


धवल धार धवला गिरी सा हो चरित्र।

हो सुंदर मोहक जीवन का चलचित्र

हो सरल सुगम जीवन पथ अपना।

हरा भरा और मन भावन सा हो सपना।

           

                          


     


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational