STORYMIRROR

ANANDAKRISHNAN EDACHERI

Inspirational Thriller Children

4  

ANANDAKRISHNAN EDACHERI

Inspirational Thriller Children

जीवन साथी

जीवन साथी

1 min
263

दोस्तों से मिलकर जग के जीवन को संवारो

दुविधाओं की जंजीरों को झटपट पार करो

ईर्षा जलन घृणा तीनों के जाल ज़रा तोड़ो

इश्क बढाओ दया दिखाओ दोस्ती संभालो


रंग बिरंगा मेला जीवन,विजयध्वज फहराना

खेतों में, कारखानो में,दफ्तरों के अंदर भी 

मंदिर मस्जिद गिरिजा जैसे पुण्य तरंगो में

एकता की भावना से दिल को भरना है ।


गुरुकुल जीवन पूरा करके कृष्ण कहाँ लौटे

द्वारका में राजभोग से जनहित मानते थे

बहुतायत साल बीते, श्याम न भूले कुछ भी

जब सुदामा आए तब गले लगाए उसको ।


सच्चा मित्र वहीं जो अपनी कठिनाई में भी

आँसू पोंछ सारे गम को दूर भगाता है ।

जीवन साथी नव किसलय पर खड़ी हुई बूँदें

उनपर सूर्य किरण बिखराते रोशनी जैसे हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational