STORYMIRROR

chandraprabha kumar

Inspirational

4  

chandraprabha kumar

Inspirational

जीवन में सफलता

जीवन में सफलता

1 min
16

   

उखाड़ डालो बुराइयों को 

अच्छाइयों का पोषण करो,

सार्थक दिव्य विचारधारा प्रवाहित हो 

बुराइयों से संघर्ष का उत्साह जगे।


आत्मा में हैं ईश्वर का निवास

आत्मा में है अद्भुत प्रचंड शक्ति,

जिससे दोष त्याग की सामर्थ्य आती

अमोघ इच्छा शक्ति उत्पन्न होती।


इच्छा शक्ति की दृढ़ता ज़रूरी

तप साधना कठिन परिश्रम और,

मनोयोग से होती इच्छा पूरी

आत्म त्याग और बलिदान भी ज़रूरी।


प्रकृति की महाशक्तियाँ पराभूत होतीं

मानवीय इच्छाशक्ति के सम्मुख हारतीं,

जीवन की सफलता का परिमाण होता है

इच्छाशक्ति के विकास का अनुपात ही।


जीवन में मनुष्य का सदा उत्थान हो

मन व आत्मा निर्मल व पवित्र हों, 

परोपकार के कार्य से जीवन सफल हो

सत्कर्मों से शाश्वत आनंद प्राप्त हो।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational