STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Romance Inspirational

3  

सोनी गुप्ता

Abstract Romance Inspirational

जीवन में एक सितारा था

जीवन में एक सितारा था

1 min
797

जो

हर पल 

चम चम करता

मेरे इर्द-गिर्द हमेशा 

यूँ घूमता रहता था जैसे

ये मेरा कोई अपना करीबी हो

मेरी नजरें उससे हमेशा ऐसे मिलती 

जैसे हम कभी ना दूर हुए हैं उनसे साथ बैठे और गपशप करें मिलकर 

याद करें उन सभी भूली और बिसरी बातों को जिसे सुनकर

मेरे दिल में एक अजीब सी हलचल जाने क्यों होती है

जाने कितनी बार मैं उनसे ही पूछ बैठता क्या तुम

वही चमकता सितारा जिसे देखने को बेचैन  

रहा जिसे मैं रोज प्यार से एक टक निहारा करता हूँ 

ऐसी हलचल होती जिसे मैं अपनी आँखों से कभी ओझल 

न होने दूंगा समा लेना है प्यार से अपनी बांहों में हर - पल उसे

हमेशा रहे मेरी इन नज़रों के सामने वो दूर जाने का कभी भी नाम ना ले 

हर पल उसकी रोशनी रोशन करे

जीवन में एक सितारा था जिसे

हम दिल से याद करते हैं

चमचमाता सितारा 

कभी दूर न 

जाए दिल 

से


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract