जीवन का सँघर्ष
जीवन का सँघर्ष
ये साखी जीवन का सँघर्ष है
हर शख़्स यहां दुखी फर्श है
जितना झुकेगा,उतना तू टूटेगा
अहंकारियों को बता तू नववर्ष है
हर जगह ही असत्य के चाहनेवाले है
सत्य बोलनेवाले के पड़ गये लाले है
अंधेरा आज बड़ा लुभाता है,
ग़लत राह की ओर ले जाता है
तू जुगनू बनकर चमक साखी,
कुछ तो रोशनी का होगा दर्श है
सब तुझे मीठा बोलकर यूँही लूटेंगे
पैसे से ज़्यादा जज्बात तेरे लूटेंगे
पर तुझे घबराना नही है,साखी
जीवन को बनाना और उत्कर्ष है
आग में वही तपता है
जो खरा सोना होता है
जीवन सँघर्ष में वही विजय होता है
जिसके बाजुओं मे सच का बल होता है
तोड़ दे हताशा, छोड़ दे निराशा
कसर ले कमर,पलट दे पाशा
हिमालय अकेला ही स्वीकारता है
सदैव असत्य की चुनोती सहर्ष है
