जीवन एक संघर्ष
जीवन एक संघर्ष
जीवन एक संघर्ष किंतु फिर भी मन में हर्ष।
अर्श से लेकर फ़र्श तक केवल असीम उत्कर्ष।।
जीवन एक संघर्ष लेकिन निरंतर आगे बढ़ते चलें।
राह में आने वाली मुसीबतों से बिलकुल नहीं डरें।।
हँसते-मुस्कुराते हुए हर समस्या का समाधान करें।
स्वाभिमान संग सहनशीलता का गुण स्वयं में धरें।।
जीवन एक संघर्ष फिर भी सुंदर सफ़र जारी है।
हर बाधा से टकराने की हमारी पूरी तैयारी है।।
माना कि हर बार समस्या मिलती हमें न्यारी है।
परंतु ज़िंदगी सच कहूं तो लगती बहुत प्यारी है।।
जीवन एक संघर्ष मज़ा इसका लेते चलें।
सुख-दुख, लाभ-हानि संग जूझते चलें।।
इक दूजे के सहयोगी बनते हुए ही चलें।
सहनशीलता का दीपक जलाते चलें।।
जीवन एक संघर्ष पर हमें नहीं घबराना।
गीत खुशी के गाते हुए आगे बढ़ते जाना।।
निस्वार्थ भाव से सच्ची सेवा करते जाना।
संयम और सादगी से भरा जीवन पाना।।
