STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Abstract

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Abstract

ईर्ष्या

ईर्ष्या

1 min
231

किसी के प्रति की गई कोई ईर्ष्या

जलाती है, हमारे खुद का ही जिया

जो ये बात समझ जाता है, पिया

वो खिलाता है, पतझड़ में बगिया


पर लोग यहां पर कहां मानते है,

ईर्ष्या से वो खुद को ही डांटते है,

खुद के हृदय में पाली गई ईर्ष्या

खुद का ही बुझाती है, यहां दीया


पर जो भी ईर्ष्या से प्रेरणा लेते है,

वो खुद को कर्म की सीख देते है,

जो उलटी लहरों में तैराते कश्तियाँ

वो ईर्ष्या में खिलते बनकर कलियां


ईर्ष्या बर्बाद करती है, वो जिंदगियां

जिन सांसो में जलती ईर्ष्या बत्तियां

ईर्ष्या से रखते जो हमेशा से दूरियां

वो ही बनते है, फ़लक की रोशनियां



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract