हराना नहीं है..!
हराना नहीं है..!
सुना तो है ना तूने
हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती..!
ये भी कि..
कौन कहता है आसमाँ में छेद नहीं हो सकता
एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों..!
अक्सर बड़े बुजुर्गों को कहते हुए सुना है
मन के हारे हार है मन के जीते जीत..!
बहुत सुना होगा ऐसे उदाहरण
यूँ ही तो नहीं बन गये हैं
कुछ तो हिमम्त किया होगा करने वालों ने
तब कहीं जीवन्त प्रेरणा बन सके हैं..!
ऐसा क्या है जो तुम कर नहीं सकते ..?
और क्यूँ नहीं सकते..?
कोशिश तो करो
जो लड़ोगे नहीं तो जीतोगे कैसे..?
आसमां को नापना है तो उड़ान तो भरना पड़ेगा
यूँ हार कर नहीं बैठना है..!
ऐसा क्या है जो तुम सोचो और पा ना सको..?
बताओ तो जरा एवरेस्ट बड़ा था या
अरुणिमा और बछेंद्री पाल..!
खैर..
इसे छोड़ इतिहास की तरफ मुड़ो
पृथ्वीराज और प्रताप बड़े थे या
मुगलों और अफगानों की सेना..?
तुम वीर हो उर्जावान हो मनु के साहसी संतान हो
कोशिश तो करो, तुम्हें वो सब हासिल होगा
जिसके तुम हक़दार हो / जो तुम चाहते हो
बस कभी हारना नहीं मन से
मंज़िल तुमको बुला रही है
उठो और साहसी कदम आगे बढ़ाओ
यकीनं जीत तुम्हारी ही होगी
बस दिन का चैन और रातों की नींद हराम को करना पड़ेगा
और सतत चलना पड़ेगा..!
तो हारना नहीं है..
मंज़िल तुम्हारी है
जीत की जयमाला तुम्हारे स्वागत को आतुर है..!
स्वामी विवेकानंद जी ने भी तो यही कहा है ना
उठो और तब तक मत बैठो
जब तक अपनी मंजिल को ना पा लो..!
तो फिर..
जिद होनी चाहिए जीत की
है ना..!
