STORYMIRROR

Pragya Dugar

Drama

3  

Pragya Dugar

Drama

होली सपनों वाली

होली सपनों वाली

1 min
188

रंगों की बारिश है देखो,

छायी है मस्ती फुहार,

नयी उमंगें और उम्मीदें

लाया है होली का त्योहार 


लाल, गुलाबी, हरे, नारंगी,

कितने रंग है जाने आस पास,

इतने प्यारे रंगों के संग,

सफलता का रंग भी होगा इस बार,


आलस की बेरंग सी चादर,

मेहनत के रंग से रंग देंगे इस बार,

पुरानी गलतियों की निशानियाँ,

धो देगी पिचकारी की धार,


मेरे सपनो के रंगों से,

रंगी हो ये हवा की फुहार,

सुंदर भविष्य की राहों को,

सजायेगा ये होली का त्योहार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama