STORYMIRROR

VIPIN KUMAR TYAGI

Drama

4  

VIPIN KUMAR TYAGI

Drama

अपनी पत्नी को समर्पित होली

अपनी पत्नी को समर्पित होली

1 min
405

दोस्तो होली का त्योहार आया है,

खुशियों का अंबार लाया है

आपसी भेदभाव मिटाने आया है

गिले शिकवे दूर करने आया है

होली का त्योहार आया है


आओ दोस्तो इस होली में अपनी

बुराइयों को जला कर खत्म कर दे,

अपनी चिंताओं को दफन कर दे,

अपनी नफरत को खत्म कर दे,


क्योंकि होली का त्योहार आया है

खुशियों का अंबार लाया है

किसानों के लिए फसलों की उपज का

उपहार लाया है, छात्रों के लिए

परीक्षाओं की तैयारी का अवसर लाया है।


पेड़ पोधौ के लिए अंकुरित

होने का अवसर लाया है,

चारों ओर फूल ही फूल व

हरियाली लाया है।


मौसम का परिवर्तन लाया है

क्योंकि होली का त्योहार आया है

रंगों का त्यौहार आया है

आओ दोस्तो मिलकर

एक दूसरे को रंग लगाए,


अपने गिले शिकवे दूर करे

होली का त्यौहार मनाए

शुभ होली, सुंदर होली,

स्वच्छ होली व पर्यावरण सुरक्षित

होली मनाने का अवसर आया है

होली का त्योहार आया है


खुशियों का अंबार लाया है

हमारा प्यारा त्योहार आया है

क्योंकि दोस्तों होली का त्योहार आया है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama