STORYMIRROR

Pragya Dugar

Others

3  

Pragya Dugar

Others

मेरी चुप्पी ने आज कुछ कहा है..

मेरी चुप्पी ने आज कुछ कहा है..

1 min
265

मेरी चुप्पी ने आज मुझसे कुछ कहा है,

इस जहां से सुंदर, मेरे भीतर भी एक जहां है।


दुनिया के शोर में जो दब गई थी,

मेरे अंदर का वो संगीत सुनाया है,

मैं भी खुद के लिए हूं जरूरी,

ये एहसास कराया है,

मेरी चुप्पी ने मुझे कुछ बतलाया है।


दूसरों की बाते सुनते सुनते,

अपनी बात कहते कहते,

मै खुद से बतियाना भूल गई थी,

मेरे अंदर के खोए हुए दोस्त से मुझे मिलाया है,

मेरे चुप्पी ने मुझे, मेरे होने का एहसास दिलाया है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन