STORYMIRROR

Pragya Dugar

Others

3  

Pragya Dugar

Others

बेटियां किस्मत साथ लाती हैं

बेटियां किस्मत साथ लाती हैं

1 min
393

देखा है आज भी, जैसे जैसे बेटियां बड़ी हो जाती हैं ,

माँ- बाप के चेहरे पर शिकन छा जाती है,

जाने क्यों इतनी फिक्र करतें हैं वो,

बेटियां तो अपनी किस्मत साथ लाती है।


बड़े धूम धाम से विदा करेंगे इसे,

ये बात तो अक्सर सुनने में आती है,

पर, अपने पैरों पर खड़ा करेंगे इसे,

ये बात कहाँ हर घर सुनी जाती है।


खुशनसीब है वो बेटियां,

जिनके बाबुल के मन में ये बात आती है,

प्यार, सम्मान और शिक्षा का अधिकार,

बस इतना ही बेटी अपने परिवार से चाहती है।


फिर तो अपना भविष्य सवाँर ही लेगी वो,

क्योंकि बेटियां अपनी किस्मत, 

अपने साथ लती हैं।  



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन