STORYMIRROR

Ragini Sinha

Inspirational

4  

Ragini Sinha

Inspirational

हमारा स्वाभिमान हिंदी

हमारा स्वाभिमान हिंदी

1 min
291

हिंदी हमारी मातृभाषा, हिंदी हमारी जुबान है! 

हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा, हम सबका स्वाभिमान है!! 

हिंदी हमारी मान है, हिंदी ही पहचान है! 

हिंद है ये वतन भी मेरा, प्यारा हिंदुस्तान है!! 

हिंदी है हम हिंदुस्तानियों की गौरवगाथा, 

जिसके बिना थम जाए हिंद ऐसी है जीवनरेखा!! 

हिंदी है हम भारतियों की आशा, 

जिसने सारे देशों को जोड़ रखा 

ऐसी है वो मजबुत धागा! 

पर अफसोस ये है की हिंदी हिंदुस्तान मे हो गई सेविका आज, 

पटरानी बनकर सिहासन पर यहाँ अंग्रेजी करती राज! 

हिंदी बोलने वाले बनते हैं अब चपरासी, 

अंग्रेजी का रोब जमाकर बनते हैं उच्च अधिकारी! 

अंग्रेज तो चले गए, लेकिन अंग्रेजी छोड़ गए! 

हम मुर्ख हिंदी को छोड़ अंग्रेजी को अपना लिए!! 

हाय देखो देश की दुर्दशा क्या से क्या हो गया, 

अंग्रेजी को सीने से लगा हिंदी को दरकिनार किया! 

पर मत भूलो हिंदी है हमारे देश का स्वाभिमान और सम्मान, 

भारत के ललाट की है ये बिंदी हिंदी, इसलिए आओ मिलकर करे हिंदी का उत्थान!! 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational