हम देश की शान है
हम देश की शान है
हमें छोटे-छोटे बच्चे ना समझो,
हम भारत की शान हैं,
हम से ही तो यह धरती,
और यह आसमान है।
बगिया के फूल हैं हम,
खुशबू फैलाना हमारा काम है,
बढ़-चढ़कर हम आगे जाएंगे,
महान अपना काम करेंगे
और दूसरों का भी कराएंगे।
आगे हम बढ़ते जाएंगे,
ऊंचे उठते जाएंगे,
आगे बढ़ेंगे नहीं रुकेंगे,
हम भारत की शान है।