STORYMIRROR

Vikas Sharma

Abstract

4  

Vikas Sharma

Abstract

हम देखेंगे

हम देखेंगे

1 min
323

हम देखेंगे

हम देखेंगे

हम देखेंगे, वो दिन

जब सब बच्चे पढ़ने जायेंगे,

अच्छी शिक्षा पायेंगे


हम देखेंगे

जब सब भेद भाव

भुलाएँ जायेंगे,

मतभेद तो होंगे,

पर मनभेद मिटाए जायेंगे,


हम देखेंगे

संविधान में जो लिखा है,

गाँधी का जो सपना है,

ऐसे भारत को हम बनायेंगे,


जिन्दा लोकतंत्र होगा,

धर्म निरपेक्ष जब सिर्फ शब्द ना होगा

हम देखेंगे

जब सब बच्चे पढ़ने जायेंगे,

अच्छी शिक्षा पाएंगे,


बेरोजगारी को दूर भगायेंगे,

मूल्याङ्कन के तौर –तरीके बदले जायेंगे

हम देखेंगे

जब सब बच्चे अच्छी शिक्षा पाएंगे,

स्वायत्ता ही होगा बस लक्ष्य

मैं भी, तुम भी

सब मिलकर आगे बढ़ते जायेंगे


हम देखेंगे

जब सब बच्चे अच्छी शिक्षा पाएंगे

हम देखेंगे।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract