STORYMIRROR

Abhishek Singh

Abstract

3  

Abhishek Singh

Abstract

सब तेरा !

सब तेरा !

1 min
240

तुझसे मैं, मुझसे तूँ

तेरा प्यार, मेरा सुकून

तेरी धड़कन, मेरी साँसे

तेरी ख़ुशबू, मेरी यादें


तेरा लड़ना, मेरा झगड़ना

तेरा चिढ़ना, मेरा रिझाना

तेरी बातें, मीठी यादें

तेरा सब, मेरा तू


तेरी ख़ुशियाँ, मेरा ग़म

तेरा सम्मान, मेरा अभिमान

तेरी नज़दीकियाँ, मेरी दूरियाँ

तेरी तन्हाई, मेरा साथ


तेरा ग़म, मेरा दर्द

तेरी तड़प, मेरा अपराध

तेरे आँसू, मेरी हार

तेरी कामयाबी, मेरी जीत


तेरा रास्ता, मेरी मंज़िल

बस तू ही तू और मैं ही मैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract