STORYMIRROR

ANJU SAINI(ARP)

Inspirational

3  

ANJU SAINI(ARP)

Inspirational

"हिंदी ने दी पहचान"

"हिंदी ने दी पहचान"

1 min
360

हिंदी हिंदुस्तान की शान है।

हिंदी हमारा अभिमान है।।

हिंदी सबसे आला है।

हिंदी से जग उजियाला है।।

हिंदी भूख का निवाला है।

हिंदी ने जिंदगियों को संभाला है।।

हिंदी ने व्यक्तित्व बनाया।

हिंदी ने समाज में जीना सिखाया।।

हिंदी ने अभिव्यक्ति की शक्ति दी।

हिंदी ने अर्चना में भक्ति दी।।

हिंदी ने वाणी को मिठास दी।

हिंदी ने हंसी को अट्टहास दी।।

हिंदी ने आचरण में सभ्यता दी।

हिंदी ने संस्कारों में भव्यता दी।।

हिंदी ने प्रकृति से प्रेम सिखाया।

हिंदी ने कल्पनाओं में उड़ना सिखाया।।

हिंदी ने नीरस मन में आशा जगाई।

हिंदी में आंखों में दुनिया बसाई।।

हिंदी ने मन के भावों को गढ़ना सिखाया।

हिंदी ने ऊंचाइयों पर चढ़ना सिखाया ।।

हिंदी ने गलत से लड़ना सिखाया।।

 क्योंकि मां ने बचपन में हिंदी पढ़ना सिखाया।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational