हिन्दी हमारी सर्वश्रेष्ठ है !
हिन्दी हमारी सर्वश्रेष्ठ है !
हिंदी हमारी संस्कृति, हिंदी हमारा संस्कार है,
हिंदी हमारी भाषा, हिंदी हमारा यार है।
हिंदी हमारी बात, हिंदी हमारा व्यवहार है
हिंदी हमारी सभ्यता, हिंदी हमारा संसार है।
हिंदी में बहुतायत ज्ञान का भंडार है,
हिंदी का हम सभी पर बहुत उपकार है।
हिंदी से हर हिंदुस्तानी को प्यार है
लेकिन ये कैसी विवशता और कैसी हार है।
हिंदी को अभी भी राष्ट्रभाषा का नहीं मिला पुरस्कार है
कैसी हिंदुस्तानियों की सरकार है।
क्यों हिंदी का सम्मान देने में लाचार है।
हिंद में ही हिंदी का हो रहा तिरस्कार है,
कुछ लोगों को अंग्रेजी के आगे हिंदी बेकार है
हिंदी में निष्ठा दिखाने की दरकार है।
बस चेतना जगानी है और लाना सुधार है
हिंदी हिंदुस्तान की भाषा बनने को तैयार है।
हिंदी का भाव जोरदार है
हिंदी का चाव जोरदार है।
बस करना हमें सही समय पर प्रहार है
'अजय' करता पुकार है।
राष्ट्रभाषा हिंदी की मांग जोरदार है
यदि राष्ट्रभाषा घोषित करती सरकार है।
ते केवल आज नहीं
हर दिन हिंदी का त्यौहार है।
हिंदी तोतले मुंह की लार है
हिंदी हमारा प्यार है।
हिंदी हमारी संस्कृति, हिंदी हमारा व्यवहार है
हिंदी हमारा पर्व, हिंदी हमारा त्यौहार है।
।। आप सभी को ' हिंदी दिवस ' की बधाई हजार है।।
