हिंदी हमारी , हमको प्यारी
हिंदी हमारी , हमको प्यारी
हिंदी हमारी, हमको प्यारी है,
हर शब्दों मे जान हमारी है।
मस्तक पर हिंदुस्तान का ताज है,
दिल पर सबके इसका राज है ,
हमको इस पर नाज है,
हमारी भारत की आवाज है,
हिंदी हमारी, हमको प्यारी.....
इसके शब्दों में इतिहास अमर हो जाता है,
इसके अंदाज में शहादत बयाँ हो जाती है,
इसके माला में वीरों की गाथा गुँथी जाती है,
इसके अर्थों में महापुरुषों का सम्मान नजर आता है,
हिंदी हमारी, हमको प्यारी......
इसके शब्दों के पुष्पों से,
साहित्य सुशोभित हो जाता है,
इसके शब्दों के सौरभ से,
सारा जग सुरभित हो जाता है,
इसके शब्दों की पावनता से,
वसुंधरा का सौंदर्य निखर जाता है,
इसीलिए,
हिंदी हमारी, हमको प्यारी,
हर शब्दों में जान हमारी है...
