STORYMIRROR

DR. RICHA SHARMA

Abstract

4  

DR. RICHA SHARMA

Abstract

हिंदी हिंदुस्तान की भाषा

हिंदी हिंदुस्तान की भाषा

1 min
453

हिंदी हिंदुस्तान की भाषा, पूर्ण हो सभी की अभिलाषा


बड़ी लगन से, नम्र भाव से हम तो हिंदी दिवस मनाएंँ ।

हिंदी हिंदुस्तान की भाषा, जहाँ भी जाएंँ झूम के गाएँ।।

हिंदी के शुभचिंतक नेता, सबको सादर शीश झुकाएँ।

पूर्व-पश्चिम, उत्तर-दक्षिण, अपनी भाषा का गौरव फैलाएँ।।


क्या हो गया है भारत वालों! अपनेपन को गँवा रहे हो।

शादी-जन्मदिन सभी निमंत्रण अंग्रेज़ी में छपवा रहे हो।।

स्वयं के अभिमान को भला क्यों मिट्टी में मिला रहे हो ?

अपना हिंदुस्तानी होने का ये कैसा फ़र्ज़ निभा रहे हो ?


अपनों की खातिर आखिर शहीद हुए लाखों सेनानी।

मिलकर गाँवें प्रेम की वाणी, गर्व से बोलो हिंदुस्तानी।।

हमारे भारत देश में हैं अनेक नेक दिल व महादानी।

कल्याणकारी जन ने केवल भलाई करने की ही ठानी।।


मैं हरियाणा की बेटी करती हूँ आप सभी से फरियाद।

हिंदी चाहने वालों की बढ़ती रहे जग में सदा तादाद।।

करती हूँ मैं आज भी अपने देश के महान संतों को याद।

सदा संस्कृति व सद्व्यवहार संग हिंदुस्तान होता रहे आबाद।।


आप सभी को क्या समझाऊँ, जब कुछ स्वयं बन नहीं पाऊँ।

जीवन का आधार है हिंदी, मैं तो हिंदी-हिंदी गाऊँ.......... 2



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract