हिन्दी दिवस
हिन्दी दिवस
सितंबर मास चौदह तारीख मन अति प्रफुल्लित,
गुंज रही है हिन्दी की महानता
हो रही देश गर्वित।
स्वतंत्र देश हुआ हिन्दी दिवस दो सालों के बाद
घोषित हुआ है हिन्दी राजभाषा
हुआ देश आशीर्वाद।
अभिन्न अंग संस्कृति भाषा का हुआ भाषा राष्ट्र भाषा
अब हुआ यह विश्व का भी प्यारा
अब हुआ विश्व भाषा।
हिन्दी दिवस ने दिया विश्व में प्रेम श्रद्धा आदर का
संगीत हिन्दी है गुंज रही विश्व में नित्य
साधन ज्ञान का।
ऐसी भाषा जो रुलाती हंसाती है ज्ञान भी भरा पड़ा है
गर्वित किया है हिन्दी राष्ट्रभाषा
विश्व अब मुरीद है।
है शुभेच्छा अभिनंदन विश्ववासियों हमारे ही है,
एक सूत्र में ही बंधा विश्व सारा
प्यार हिन्दी में ही है।