हिन्दी दिवस कविता
हिन्दी दिवस कविता


हिन्दी भाषा में बसती हमारी जान है,
भारत देश की आन,बान और शान है,
हिन्दी भाषा उत्तम और महान है,
हर जाति ,हर वर्ग में बोली जाती है,
तभी तो,राष्ट्रभाषा यह कहलाती है,
हिन्दुस्तानी है,हम
हिन्दुस्तानी है,हम
हमारी पहचान यह करवाती है,
चाहे रहे हो,हम विदेशी,
चाहे बोली हो,हमने अंग्रेजी़,
मगर हमारे संस्कारों ने नहीं भुलाई है,हमें हिन्दी,
गर्व से हिन्दी बोलना,
इस पर शर्म कभी न करना,
हिन्दी सीखना और सीखाना,
अपने जीवन में इसको अपनाना,
यह भारत देश की अभिलाषा है,
अपने आप में परिपूर्ण परिभाषा है,
जानो तन से फिदा है हम,हमारी हिन्दी भाषा पर,
क्यों न हो गर्व हमें,हमारी राष्ट्रभाषा पर,
क्योंकि जन्मी है,ये भारत माता कि
स्वर्ण भूमि पर।