STORYMIRROR

Reena Kakran

Inspirational

4  

Reena Kakran

Inspirational

गोपाल कृष्ण गोखले

गोपाल कृष्ण गोखले

1 min
670


9 मई 1866 को रत्नागिरि में जन्मे,

गोपाल कृष्ण गोखले महान विचारक।

भारत लोक सेवा समाज के संस्थापक,

थे राष्ट्रभक्त, समाजसेवी, समाज सुधारक।।


वित्तीय मामलों के प्रखर ज्ञानवान,

अधिकारपूर्वक बहस के क्षमतावान।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नरमपंथी महान,

सदा स्मरण करेगा उन्हें सारा जहान।।


वैज्ञानिक, तकनीकी शिक्षा को,

देश के लिए महत्वपूर्ण माना।

नवयुवकों के चरित्र निर्माण को,

सर्वेंट्स ऑफ इंडिया की करी स्थापना।।


गाँधी जी ने राजनीतिक गुरु माना,

भारत के ग्लैडस्टोन नाम से भी जाना।

थी सच्ची लगन, निष्ठा और कर्मठता,

थे सरल चरित्र, उदारवादी,पूर्ण थी सहिष्णुता।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational