STORYMIRROR

Reena Kakran

Inspirational

4  

Reena Kakran

Inspirational

एक पल की खबर नहीं

एक पल की खबर नहीं

1 min
805

एक पल की खबर नहीं,

आसान जीवन की डगर नहीं।

जीवन की इस आपा-धापी में,

किसी को किसी की खबर नहीं।

स्वार्थी होना नहीं होता है सही।।

एक पल..........


मेरा-मेरा करने में लगे हैं,

अपना-अपना भरने में लगे हैं।

कर लो भई परोपकार सभी,

जीवन हो साकार तभी।।

एक पल........


कुछ न साथ जाएगा,

बंगला-गाड़ी, शोहरत जोड़ी।

सब यहीं रह जाएगा,

सर्वहित से पाएं जग में नाम सभी।।

एक पल............


सदाचार मैत्री सद्भाव अपनाओ,

भाईचारा एकता की राह दिखाओ।

दूसरों के मुख पर मुस्कान लाओ,

दुखियों का सहारा बनना है सही।।

एक पल...........


मन को पढ़ना सबसे बड़ी पढ़ाई,

दुआएं कमाना सबसे बड़ी कमाई।

बड़ों का सत्कार सबसे बड़ी खुदाई,

अहम का त्याग करना होता है सही।।

एक पल..........


आज का काम आज में करने का संकल्प लो,

आत्मविश्वास से जीवन पथ पर पग धरो।

भूत छोड़ो, भविष्य जीवन हित तक जोड़ो,

वर्तमान में सकारात्मक ऊर्जा भरकर जीयो।

नकारात्मकता का त्याग करना होता है सही।।

एक पल.............


कोशिश में ही जीवन का सार है,

कोशिश करने वालों की न होती हार है।

प्रयास का स्वाकलन हार में भी जीत का हार है,

दृढ़संकल्प से हुआ इस जीवन का शृंगार है।

निराशा को आशा में बदलना होता है सही।।

एक पल.............


सौभाग्य से मानव जीवन मिला,

सकर्म कर ज्ञान के फूल खिला।

कृत विशेष से इतिहास रचकर दिखा,

एक पल में भी पूरा जीवन जी कर दिखा।

जिंदादिली से जीवन का अर्थ पाना है सही,

हर पल खूब जीयो, गम को भुलाना है सही।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational