STORYMIRROR

Reena Kakran

Inspirational

4  

Reena Kakran

Inspirational

सरकारी स्कूल के बच्चे

सरकारी स्कूल के बच्चे

1 min
941

हम सरकारी स्कूल के बच्चे हैं।

मेहनती, प्यारे, सीधे-सच्चे हैं।।


साहस, ईमानदारी के पूरे पक्के हैं।

हमारी प्रतिभा से सब हक्के-बक्के हैं।।


हर काम में लगा दे पूरी जान।

सफलता का पा जाए इनाम।।


प्यारा है अपना सरकारी स्कूल।

हम सब हैं इस बगिया के फूल।।


काँटों में भी हँसना सीखा।

हर मुश्किल में डटना सीखा।।


ज्ञान के प्रकाश से करें उजियारा।

चमका देंगे हम जग सारा।।


शिक्षक हमारे वृक्ष जैसे महान।

शिक्षा का फल करते दान।।


पहुँचेगी शिक्षा हर घर-द्वार।

शिक्षा है सबका अधिकार।।


हम करेंगे रोशन जग सारा।

सब पढ़े, सब बढ़े हमारा नारा।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational