STORYMIRROR

Reena Kakran

Inspirational

4  

Reena Kakran

Inspirational

भारत प्यारा देश महान

भारत प्यारा देश महान

1 min
477

भारत प्यारा देश महान है,

सबसे निराली देश की शान है।

हम सबकी देश ये जान है,

देश पर सब कुछ कुर्बान है।।


गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम है,

जल की धारा भुला देती हर गम है।

देश की माटी सौंधी-सौंधी पावन है,

प्राकृतिक छटा बड़ी मन भावना है।।


हवा देश की साँसों में समायी है,

खुशबू अमन की जग में महकायी है।

भारतीय संस्कृति जग में छायी है,

नमस्ते शब्द ने जग में धूम मचायी है।।


वीरों का भारत बगीचा है,

अपने खून से इसको सींचा है।

वीरांगनाओं की अमिट कहानी है,

शक्ति रूप की नारी निशानी हैं।।


एकता का परचम लहराता है,

भेदभाव का नहीं कोई नाता है।

सद्भाव, मैत्री, भाईचारा अपार है,

सारा भारत एक परिवार है।।


भारत माँ की हम सन्तान है,

तिरंगा झण्डा हमारी पहचान है।

मातृभाषा हिन्दी महान है,

हिन्दी है हम वतन हिन्दुस्तान है।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational