STORYMIRROR

Khanak upadhyay

Inspirational

4  

Khanak upadhyay

Inspirational

हिंदी भी भारत की बेटी बन गई है..

हिंदी भी भारत की बेटी बन गई है..

1 min
390

हिंदी भी भारत की बेटी बन गई है

कितना सहती, कितनी अपमानित होती,

भले ही ये भाषा है, पर चोट तो इसे भी लगती,


जिस देश में जन्म लेती

उसमें ही परायी कहलाती,

देखो कितनी सुंदर है ये,

जन-जन की परिभाषा है ये,


बेटियों को कितना भी डाँट दो,

पर घर की खुशहाली तो बेटी ही है,

वैसे ही इंगलिश में जितना भी कह दो,

पर दिल तक पहुँचती तो हिन्दी ही है,


आज सबके मुख से यही निकलती,

देश भर में अपना नाम कमाती,

ऊँचाईयों तक पहुँचती है ये,

अपनी मातृभाषा को सम्मान दिलाती है ये,


जब कोई Thank you की बजाय दिलों को

छुने वाला शब्द आपका आभार कहता है,

खुश होते हैं हम जब हिंदी

किसी विदेशी के मुख से निकलती है,


हिंदी मात्र कुछ अक्षरों का ही सार नहीं है,

बल्कि हिंदी तो भारत के भविष्य की उड़ान है,

आज हिंदी एक नयी आवाज़ बन गयी है,

करोड़ों की लाज रखने वाली भारत की बेटी बन गई है,


आज हिंदी भी अपने माँ-बाप की बेटी हो चली है

आज हिंदी भी अपने माँ-बाप की बेटी हो चली है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational