STORYMIRROR

Neha Prasad

Inspirational

4  

Neha Prasad

Inspirational

हिन्दी भाषा महान

हिन्दी भाषा महान

1 min
394

हिन्दी है भाषा अपनी, अपना हिन्दुस्तान है, परन्तु आजकल हिन्दी कुछ परेशान है, 

पूछा तो कहती है, "अपने ही घर में पराई बनी बैठी, अब कहाँ पहले जैसा मेरा सम्मान है?"


मातृभाषा से मुंह फेर बैठे है, अंग्रेजी भाषा बोलने में समझते अपनी शान है।

हर एक भाव, विचार को स्पष्ट और व्यक्त करने की क्षमता रखती, हिन्दी भाषा महान है। 


संस्कृत है इसकी जननी, हिन्दी में ही वेद- पुराणों, संस्कृति का असीम बखान है।

मेरी मातृभाषा हिन्दी, इसे फिर से देश में फलने फूलने दो, हिन्दी मेरा अभिमान है।


 वैज्ञानिक भाषा होने का गौरव प्राप्त इसे, हिन्दी बोलने में शर्म नहीं बल्कि बढ़ती मेरी शान है। 


हिन्दी को सम्मान मिले, देश में राष्ट्रभाषा का एकाधिकार मिले।

सबसे सुंदर, सबसे सरल, वैज्ञानिक भाषा हिन्दी को विश्व भाषा का दिलाना सम्मान है। 


तो जागो देशवासियों, अपनी भाषा हिन्दी से प्यार करो, हिन्दी बोलो हिन्दी को हृदय में उतारो,

अपनी हिन्दी भाषा सब भाषाओं में महान है। 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational