STORYMIRROR

Ranjeeta Dhyani

Inspirational

4  

Ranjeeta Dhyani

Inspirational

हीरो

हीरो

1 min
401

वीर जवानों का हौंसला

रहता सदा बुलंद है

मात्र इंसान नहीं, ये हीरो हैं

इनका जीवन बड़ा कठिन है

शौर्य की वो बनी मूरत

फर्ज़ से पूर्ण जड़ा है

कितनी भी बाधाएं आए

हर हाल में लड़ा है.......


दिन-रात करते मरीजों की सेवा

डॉक्टर भी बड़े कमाल हैं

हीरों हैं ये देश के अपने

बिन इनके मचा बवाल है.........


तरह-तरह के इलाज करते

विज्ञान का वरदान है

कोरोना काल में बने योध्या

रोगी के लिए भगवान है....

चोर-डकैतों को पकड़ते

पुलिस बड़ी दबंग है

हीरो हैं ये मां भारती के

साहस इनके संग है.....


देश के कोने-कोने पर

तैनात हमें ये मिलते हैं

पूरा देश उत्सव मनाता

ये दुश्मनों से लड़ते हैं..


विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले

शिक्षक बहुत महान हैं

हीरो हैं ये हिन्दुस्तान के

विद्वता इनकी शान है...


इनका उद्देश्य देश का भविष्य

हर बालक शिक्षित करना है

नैतिक मूल्यों का संचार कर

जीवन संरक्षित करना है......


खेतों में अन्न उगाने वाले

किसान तुम्हें सलाम है

मेरे देश के सुपर हीरो

अन्नदाता तुम्हारा नाम है

तुम्हारी मेहनत हमारी भूख मिटाती

बिन भोजन किए हमें नींद न आती

कभी अतिवृष्टि, कभी अकाल झेलते

फसलों के लिए, खूब पापड़ बेलते

देश के सभी कर्मठ सेवकों 

तुम्हें कोटि - कोटि प्रणाम है


विलक्षण शक्ति का प्रमाण हो तुम

तुम्हारा बहुत - बहुत आभार है....।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational