STORYMIRROR

Ranjana Mathur

Inspirational

3  

Ranjana Mathur

Inspirational

हाथों की लकीरें

हाथों की लकीरें

1 min
184

धुन है पक्की

लगन है सच्ची

तो क्या है हाथों की लकीरें

मेहनत वो ताकत जो बदल कर

रख देती है तकदीरें

जिसके दिल में है लगन

और है खुुद पर भरोसा

उसने न कभी भी

अपने हाथों की लकीरों को कोसा

राहें तभी निकलेंगी

कदम तुम आगे जब बढ़ाओगे

जहाँ होगी चाह

वहाँ राह को भी तुम पाओगे

कुछ भी न है असंभव

गर बुलन्दी हौसलों में हो

संकल्प रखो पक्के और

दृृृढ़ता फैसलों में हो

मिटेंगे दुख की लकीरें

और बनेंंगी नई रेखाएं

बाजुओं में यदि है दम

तो महक उठेंगी फिज़ाएं

इच्छा शक्ति से तोड़ो अब

अंधविश्वास की ज़ंजीरें

निज श्रम के बूते से बनाओ

हाथों पर तुम नई लकीरें


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational